पलिया कलां/खीरी। जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानियों का प्रतिफल है भारतीय गणतंत्र।1857 से लेकर 1947 तक 6 लाख से अधिक ज्ञात अज्ञात अमर शहीदों ने भारतमाता को आजाद कराने के लिये अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था।नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में 26 हजार से अधिक आजाद हिंद फौज के वीरों ने आजादी के पवित्र पावन यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दी थी।यह पर्व हमें वीर बलिदानियों के त्याग व पराक्रम का स्मरण करता है।शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष विकास दीक्षित ने कहा कि 1947 में आजाद होने के बाद देश के मनीषियों के चिंतन के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में अपनी कानून संहिता लागू हुई।हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।जिसके द्वारा कर्तव्यों,अधिकारों,मूल्यों व व्यवस्थाओं का बोध होता है।कला शिक्षिका मनीषा मिश्रा ने कहा कि 26 जनवरी हमारे देश का सबसे बडा पर्व है,जो जाति, धर्म,भाषा व क्षेत्र की सीमाओं से परेय है।यह पर्व सम्पूर्ण देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता व अमर शहीदों के पूजन व अर्चन से हुआ।इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त परिवार सहित तमाम छात्राओं की सार्थक उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन विज्ञान शिक्षिका कृतिका वर्मा ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Current News Team
2635 posts
Comments are closed.